विश्वकर्मा पूजा 2026
- फोटो : amar ujala
पूजा में किन चीजों की जरूरत होगी?
विश्वकर्मा पूजा से पहले पूजा की सभी सामग्री एकत्र कर लेना बेहतर रहता है। पूजा के लिए भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर या प्रतिमा के साथ रोली, हल्दी, अक्षत, चंदन, फूल, मौली, सुपारी, पान, लौंग, इलायची, जनेऊ, नारियल, कलश, धूप, दीप, कपूर, घी, फल, मिठाई और नैवेद्य आदि रख सकते हैं। यदि पूजा में हवन किया जाता है तो हवन कुंड, आम की लकड़ी और आवश्यक हवन सामग्री की भी व्यवस्था कर लें। साथ ही जिन औजारों, मशीनों या उपकरणों का इस्तेमाल कार्यस्थल पर होता है, उन्हें भी साफ करके पूजा के लिए तैयार करें।