फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा 2026: आज विश्वकर्मा जयंती पर जरूर करें ये 3 उपाय, व्यापार से लेकर घर खरीदने तक मिलेगा फायदा

Thu, 17 Sep 2026 07:18 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

विश्वकर्मा जयंती के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने के साथ कुछ विशेष उपाय करना भी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं भगवान विश्वकर्मा की पूजा के दिन कौन से उपाय करना शुभ माना जाता है और इनसे क्या लाभ मिल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विश्वकर्मा पूजा 2026 - फोटो : AI
विश्वकर्मा जयंती का पर्व भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम वास्तुकार और शिल्पकार के रूप में जाना जाता है। यही वजह है कि इस दिन मशीनों, औजारों, वाहनों और काम में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की भी विधि-विधान से पूजा करने की परंपरा है। कई जगहों पर इस दिन औजारों और मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता।

हिंदू पंचांग के अनुसार, जब सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करते हैं, तब विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2026, गुरुवार को होगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने के साथ कुछ विशेष उपाय करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए उपायों से धन लाभ, व्यापार में तरक्की और अपना घर खरीदने की इच्छा पूरी होने के योग बन सकते हैं। यदि आप भी जीवन में इन क्षेत्रों से जुड़ी परेशानियों से राहत पाना चाहते हैं, तो विश्वकर्मा जयंती पर बताए गए इन उपायों को कर सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान विश्वकर्मा की पूजा के दिन कौन से उपाय करना शुभ माना जाता है और इनसे क्या लाभ मिल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
धन लाभ के लिए उपाय - फोटो : amar ujala
धन लाभ के लिए उपाय
धन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने और आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए विश्वकर्मा पूजा के दिन एक कलश में साफ पानी भरें। इसमें कुछ चांदी के सिक्के डालकर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने रख दें। इसके बाद कलश को लाल कपड़े से ढककर कलावा बांधें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस कलश को घर की पूर्व दिशा में रखने से आर्थिक उन्नति के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन

3 of 5
व्यापार में तरक्की के लिए उपाय - फोटो : amar ujala
व्यापार में तरक्की के लिए उपाय
कारोबार में लगातार आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए विश्वकर्मा पूजा के दिन एक लाल कपड़ा लें। इसमें चार लौंग, चार कपूर, चार चांदी या एक रुपये के सिक्के और चार मुट्ठी चावल रखकर पोटली बना लें। पूजा के बाद इस पोटली को व्यापारिक प्रतिष्ठान की तिजोरी या गल्ले में सुरक्षित रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से कारोबार से जुड़ी बाधाएं कम होती हैं और व्यापार में वृद्धि के अवसर बनते हैं।

4 of 5
अपना घर खरीदने के लिए उपाय - फोटो : amar ujala
अपना घर खरीदने के लिए उपाय
यदि लंबे समय से अपने घर का सपना पूरा करने की इच्छा है, तो विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करके श्रद्धापूर्वक 'ॐ आधार शक्तये नमः' मंत्र का जाप करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपना घर खरीदने के लिए उपाय - फोटो : freepik
इसके बाद आटे की सहायता से अपने मनचाहे घर की आकृति बनाकर उसे भगवान विश्वकर्मा के सामने रखें। धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय से घर खरीदने या निर्माण से जुड़ी बाधाओं को दूर करने और मनोकामना पूर्ण होने का मार्ग प्रशस्त होता है।

जितिया व्रत 2026: 3 या 4 अक्तूबर कब रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत? जानें पूजा मुहूर्त और पारण का समय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें