फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनायक चतुर्थी पर इन 5 उपायों को करने से होंगे गणेश जी प्रसन्न

Thu, 27 Feb 2020 06:40 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है और जिस पर गणेश जी की कृपा हो जाए उसके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। गणेश जी के विषय में कहा जाता है कि यह अपने भक्तों से बहुत जल्दी खुश हो जाते हैं। विनायक चतुर्थी पर आप भी कुछ आसान उपायों को करने से गणपती जी को मना सकते हैं। 27 फरवरी, गुरुवार को विनायक चतुर्थी है। 
विज्ञापन

2 of 6
दूर्वा अर्पित करें
  • गणेश जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल तरीका है सुबह स्नान पूजा करके गणेश जी को गिन कर पांच दूर्वा यानी हरी घास अर्पित करें। 
विज्ञापन

3 of 6
शमी के पौधे की पूजा
  • शास्त्रों के अनुसार शमी के पौधे की पूजा करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं। ऐसे माना जाता है कि भगवान श्री राम ने भी रावण पर विजय पाने के लिए शमी के पौधे की पूजा की थी। शमी गणेश जी को अत्यंत प्रिय है। शमी के कुछ पत्ते नियमित गणेश जी को अर्पित करें तो घर में धन एवं सुख की वृद्घि होती है।

4 of 6

पवित्र चावल अर्पित करें

  • भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए पवित्र चावल अर्पित करें। पवित्र चावल उसे कहा जाता है जो टूटा हुआ नहीं हो। उबले हुए धन से तैयार चावल का पूजा में प्रयोग नहीं करें।


 
विज्ञापन

5 of 6
गणेश जी को लाल सिंदूर का तिलक लगाएं
  • सिंदूर की लाली गणेश जी को बहुत पसंद है। गणेश जी की प्रसन्नता के लिए लाल सिंदूर का तिलक लगाएं। गणेश जी को तिलक लगाने के बाद अपने माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। इससे गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है। इससे आर्थिक क्षेत्र में आने वाली परेशानी और विघ्न से गणेश जी रक्षा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं
  • गणेश जी को मोदक बहुत ही प्रिय है। विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं और उनका आशिर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें