फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinayak Chaturthi 2021 May: विनायक चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और उपाय

Sat, 15 May 2021 07:41 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
Vinayak Chaturthi 2021: वैशाख माह में विनायक चतुर्थी 15 मई को है। विनायक चतुर्थी के दिन गणपति महाराज की विधि-विधान से पूजा की जाती है। प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जातकों के समस्त प्रकार के विघ्न, संकट मिट जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
विनायक चतुर्थी का मुहूर्त
चतुर्थी तिथि प्रारंभ - 14 मई 2021 को सुबह 07 बजकर 59 मिनट से
चतुर्थी तिथि समाप्त - 15 मई 2021 को सुबह 09 बजकर 59 मिनट तक  
विज्ञापन

3 of 5
विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
विनायक चतुर्थी पूजा-विधि
सुबह उठ कर स्नान करें। स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। भगवान गणेश को स्नान कराएं। स्नान के बाद भगवान गणेश को साफ वस्त्र पहनाएं। भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाएं। सिंदूर का तिलक अपने माथे में भी लगाना चाहिए। गणेश भगवान को दुर्वा अतिप्रिय होता है। भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करना चाहिए। गणेश जी को लड्डू, मोदक का भोग लगाएं। गणेश जी की आरती करें।

4 of 5
विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
विनायक चतुर्थी का महत्व  
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से कार्यों में किसी भी तरह की कोई रुकावट नहीं आती है। इसलिए गणपति महाराज को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए लिए उपाय
विनायक चतुर्थी पर गाय के गोबर से बनी गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर उसकी पूजा करें। इस उपाय से घर का वातावरण शुद्ध शांत रहता है। घर में परिजनों के स्वास्थ्य के लिए भी  इनकी पूजा करना लाभदायक होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें