फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar: 4 जुलाई को शुक्र करेंगे सूर्य की राशि में प्रवेश, अगस्त तक इन राशि के लोग रहें बेहद सतर्क

Thu, 02 Jul 2026 12:31 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन और आकर्षण का कारक माना जाता है। इसलिए वह जब भी राशि परिवर्तन करते है, तो कुछ राशियों के भौतिक सुख में वृद्धि देखने को मिलती हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Gochar - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar 2026: 4 जुलाई 2026 को शुक्र ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र का यह राशि परिवर्तन 4 जुलाई 2026 की शाम को होगा और यह 1 अगस्त 2026 तक सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जहां कुछ राशि वालों को धन लाभ, तरक्की और शुभ परिणाम मिल सकते हैं, वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतियां और परेशानियां बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। खासतौर पर इन 3 राशि वालों को इस दौरान अधिक सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।
Dwidwadash Drishti Yog: 22 जुलाई को बनेगा शुभ योग, वृषभ समेत 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
विज्ञापन

2 of 4
Shukra Gochar - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में धन भाव और सप्तम भाव के स्वामी माने जाते हैं और यह इस दौरान आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। यह समय प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। इसके अलावा छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में भी निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता रहेगी। दबाव में लिया गया कोई भी फैसला विवाहित जातकों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
Surya Gochar July 2026: कर्क राशि में होगा सूर्य का प्रवेश, मकर समेत इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ
विज्ञापन

3 of 4
Shukra Gochar - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह लाभ भाव के साथ-साथ सुख-सुविधा और संपत्ति के चतुर्थ भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र का यह गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार यह स्थिति हर मामले में अनुकूल नहीं मानी जाती। परिवार के भीतर किसी बात को लेकर विवाद या तनाव की स्थिति बन सकती है। मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा। परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना आपके लिए जरूरी रहेगा। आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।
Pratiyuti Yog 2026: जुलाई में बनेगा डबल प्रतियुति योग, मेष समेत 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें
विज्ञापन

4 of 4
Shukra Gochar - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह चतुर्थ और भाग्य भाव के स्वामी होते हैं, इसलिए यह आपकी कुंडली में योगकारक ग्रह माने जाते हैं। 4 जुलाई से शुक्र सिंह राशि में गोचर करते हुए आपके सप्तम भाव में रहेंगे। आर्थिक संकट भी सिर उठा सकता है। किसी भी प्रकार के विवाद या बहस से दूर रहने की आवश्यकता होगी। व्यापार में साझेदारी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। अधिकारियों के साथ टकराव के योग भी बन रहे हैं।

July Horoscope 2026: जुलाई का महीना इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, धन लाभ और अधूरे काम पूरे होने के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें