वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र व्रत है, जिसे विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए करती हैं। मान्यता है कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और शिव का वास होता है, इसलिए इसकी पूजा से सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं।