Vat Savitri Vrat 2024 wishes: इस वर्ष 6 जून को वट सावित्री व्रत रखा जा रहा है। यह उपवास हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करने के साथ-साथ पति की लंबी आयु के लिए उपवास करती हैं। मान्यता है कि सावित्री ने अपने पति सत्यवान के जीवन के लिए यमराज की पूजा बरगद पेड़ के नीचे की थी। इसलिए इस व्रत में वट वृक्ष की पूजा का महत्व है।
ज्येष्ठ माह भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। इस समय आसमान से आग बरसने के समान गर्मी पड़ती है। ऐसे में महिलाएं निर्जला उपवास रखती है, जो बेहद कठिन होता है। वट सावित्री व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं में भी कमी आती हैं। साथ ही पति की तरक्की के भी योग बनते हैं। इस दौरान व्रती महिलाएं सुखी-जीवन की कामना करते हुए बरगद के पेड़ की परिक्रमा करती है और उसके चारों ओर कलावा बांधती हैं। ऐसे में आप अपने रिश्तेदारों और परिजनों को वट सावित्री व्रत पर ये शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं और अपनी खुशियों को साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Vat Savitri Vrat 2024
- फोटो : अमर उजाला
रखा है व्रत मैंने, बस एक ख्वाहिश के साथ
लंबी हो उम्र आपकी और हर जन्म में मिले
हमें एक दूजे का साथ
वट सावित्री की शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 8
Vat Savitri Vrat 2024
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में चूड़ियां हमेशा खनकती रहे
मांग में सिंदूर सजा रहे
होठों की मुस्कान बनी रहे
वट सावित्री की शुभकामनाएं
4 of 8
Vat Savitri Vrat 2024
- फोटो : अमर उजाला
धन्य वो देवी जो पति सुख के लिए व्रत पावे
धन्य वो पति जो देवी रूप पत्नी पावे
धन्य वो स्वरुप जो मनुष्यता का दीप जलावे।
वट सावित्री की शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 8
Vat Savitri Vrat 2024
- फोटो : अमर उजाला
सुख-दुख में हम तुम,
हर पल साथ निभाएंगे,
एक जन्म नहीं सातों जन्म,
हम पति-पत्नी बन आएंगे।
वट सावित्री की शुभकामनाएं
विज्ञापन
6 of 8
Vat Savitri Vrat 2024
- फोटो : अमर उजाला
बिना अन्न जल व्रत करना,
प्रेम की अटूट परिभाषा है,
हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,
मेरे दिल की बस यही आशा है।
वट सावित्री की शुभकामनाएं
विज्ञापन
7 of 8
Vat Savitri Vrat 2024
- फोटो : अमर उजाला
जोड़ी मेरी तेरी कभी ना टूटे,
हम-तुम कभी एक-दूजे से ना रूठें,
हम दोनों 7 जन्म साथ निभाएंगे,
हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे।
वट सावित्री की शुभकामनाएं
सिंदूर आपके पतियों की लंबी उम्र की प्रार्थनाओं की गवाही देता है,
मंगलसूत्र आपको आपके सभी वचन याद दिलाता है और इस रिश्ते में बांधकर रखता है।।
वट सावित्री की शुभकामनाएं