Vat Purnima Vrat 2026: शास्त्रों में वट पूर्णिमा व्रत को सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस तिथि पर किया गया उपवास रिश्तों में प्रेम-विश्वास को बढ़ाता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून को है और इसी तिथि पर वट पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इस दिन शुक्ल योग और ब्रह्म योग का शुभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि, इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से वट पूर्णिमा का व्रत रखती हैं। इसके प्रभाव से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार, इस तिथि पर बरगद के वृक्ष और माता सावित्री की पूजा करने से रिश्तों में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। माना जाता है कि, पूजा के दौरान कुछ विशेष सामग्रियों का होना आवश्यक होता है। आइए जानते हैं वट पूर्णिमा पूजन सामग्री और शुभ मुहूर्त।
Mahaprasad Mystery: पुरी जगन्नाथ मंदिर का 56 भोग रहस्य, हर दिन कैसे सटीक बनता है महाप्रसाद?
Morning Mantra: सुबह आंख खुलते ही हथेलियों को देखकर बोलें ये मंत्र, हर कार्य में मिलेगी सफलता