22 जनवरी को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। हर साल माघ शुक्ल पंचमी को मां सरस्वती की पूजा होती है। वसंत पंचमी को मां सरस्वती के प्रगट होने का दिन माना जाता है। ज्ञान और बुद्धि की देवी सरस्वती से अगर आप भी ज्ञान और अच्छी याददाश्त पाना चाहते हैं तो देवी सरस्वती की पूजा करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए और पूजा में देवी सरस्वती की प्रिय 5 वस्तु भेंट करनी चाहिए।