फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varuthini Ekadashi 2020: वरुथिनी एकादशी आज, जानें क्या करें और क्या नहीं

Sat, 18 Apr 2020 09:21 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भगवान विष्णु की प्रिय एकादशी तिथि 18 अप्रैल, शनिवार को है। इस एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। हर महीने में बार एकादशी तिथि पड़ती हैं, एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। इस शुभ दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की  से पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए, वरुथिनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं...


 
विज्ञापन

2 of 7
एकादशी तिथि पर क्या करें...
दान
 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत के दिन दान अवश्य करना चाहिए। इस दिन दान- पुण्य करने का कई गुना फल मिलता है। अगर आपके विवाह में अड़चने आ रही हैं तो इस दिन दिन केसर, केला या हल्दी का दान करें। ऐसा करने से विवाह संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
गंगा स्नान
  • एकादशी के दिन गंगा स्नान करना शुभ होता है। परंतु इस समय लॅाकडाउन के कारण ये संभव नहीं है, इसलिए नहाने वाले जल में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर स्नान करें।

 

4 of 7
एकादशी का व्रत करें
  • एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस व्रत को करने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। 
इस दिन व्रत रखने के अनेको फायदे हैं-
  • धन, मान-सम्मान, अच्छी सेहत, ज्ञान, संतान सुख, पारिवारिक सुख का आशिर्वाद मिलता है। 
  • पूर्वजों को स्वर्ग में जगह मिलती है।
 
विज्ञापन

5 of 7
आइए, अब जानते हैं वरुथिनी एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए...
चावल का सेवन नहीं करना चाहिए                                                                            
  • धार्मिक शास्त्रों के अनुसार एकादशि के दिन चावल खाना वर्जित होता है।  ऐसी मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से मनुष्य रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म लेता है इसलिए इस दिन भूलकर भी चावल का सेवन न करें।


 
विज्ञापन

6 of 7
किसी को कठोर शब्द न कहें
  • एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना और उनके प्रति समर्पण के भाव को दिखाता है। एकादशी के दिन खान-पान और व्यवहार में संयम और सात्विकता का पालन करना चाहिए। सभी तिथियों में एकादशी कि तिथि बहुत शुभ मानी गई है। एकादशी का लाभ पाने के लिए इस दिन किसी को कठोर शब्द नहीं कहने चाहिए और लड़ाई-झगड़े से बचना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए
  • एकादशी के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें