फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masik Shivratri 2026: वैशाख माह में कब है मासिक शिवरात्रि, जानिए डेट और महादेव को प्रसन्न करने की पूजा विधि

Sun, 05 Apr 2026 01:56 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vaishakh Masik Shivratri Kab Hai: हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस साल यह उपवास कब रखा जाएगा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Vaishakh Masik Shivratri Kab Hai - फोटो : अमर उजाला
Vaishakh Masik Shivratri Kab Hai: हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है, जो विशेष रूप से भगवान शिव तथा माता पार्वती को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से शिव परिवार की उपासना और व्रत से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों की मानें, तो मासिक शिवरात्रि केवल एक व्रत ही नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का  अवसर है। इस दिन शिवभक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि, जो व्यक्ति नियमित रूप से मासिक शिवरात्रि का व्रत करता है, उसके जीवन के कष्ट धीरे-धीरे समाप्त हैं। वहीं वैशाख माह की मासिक शिवरात्रि का भी विशेष महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस माह में यह व्रत कब रखा जाएगा।
 

वैशाख माह में बन रहे 3 शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों को होगा बड़ा लाभ

विज्ञापन

2 of 4
Vaishakh Masik Shivratri Kab Hai - फोटो : freepik
कब है वैशाख मासिक शिवरात्रि 2026
  • वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 अप्रैल 2026 को रात 10 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी।
  • इस तिथि का समापन 16 अप्रैल 2026 को शाम 8 बजकर 11 मिनट पर होगा।
  • निशिता काल के अनुसार, मासिक शिवरात्रि का व्रत 15 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
Vaishakh Masik Shivratri Kab Hai - फोटो : adobe
मासिक शिवरात्रि पूजा विधि
  • मासिक शिवरात्रि पर पूजा के लिए सबसे पहले शिवलिंग और शिव परिवार को पंचामृत से स्नान कराएं।
  • अब साफ जल से अभिषेक करें। 
  • महादेव को 11 बेलपत्र अर्पित करें और इसी के साथ शमी का फूल, धतूरा, फल, और इत्र अर्पित करें।
  • अब गेहूं व चावल के कुछ दाने लेकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें और भगवान शिव को इसे चढ़ा दें।
  • इसके बाद शिव जी के पास शुद्ध देसी घी से दीपक जलाएं और धूपबत्ती भी जला लें।
  • शिव चालीसा पढ़ें और अंत में आरती करते हुए सफेद चीजों का दान कर दें।
 

Vivah Muhurat 2026: खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाइयां, जानें अप्रैल से दिसंबर तक के विवाह मुहूर्त

April Ekadashi 2026: अप्रैल में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत ? जानें तिथि और पूजन विधि

विज्ञापन

4 of 4
Vaishakh Masik Shivratri Kab Hai - फोटो : adobe
शिव के प्रिय मंत्र
ॐ नमः शिवाय।
नमो नीलकण्ठाय।
ॐ पार्वतीपतये नमः।

Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से इन राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, नौकरी-विवाह के बनेंगे योग

महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। 
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

Parshuram Jayanti 2026: कब मनाई जाएगी परशुराम जयंती? जानें कौन कर सकता है इनकी पूजा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें