फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाख पूर्णिमा 2018: जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

Sun, 29 Apr 2018 09:21 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
30 अप्रैल, सोमवार को वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा है। इस दिन ही बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। जन्म के साथ इसी दिन बोधगया में पीपल के पेड़ के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसके अलावा महानिर्वाण की प्राप्ति भी इसी दिन पर हुई थी।
विज्ञापन

2 of 5
बुद्ध पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है जो भी इस दिन जो भी स्नान करता है उसके पिछले कई जन्मों के पापों से उसे मुक्ति मिल जाती है। बुद्ध पूर्णिमा न सिर्फ भारत में बल्कि श्रीलंका, चीन, थाईलैंड, कंबोडिया, म्यांमार, नेपाल जैसे देशों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
बौद्ध और हिंदू दोनों ही धर्मों के लोग बुद्ध पूर्णिमा को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार, महात्मा बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं।

4 of 5
वैशाख पूर्णिमा पर सत्य विनायक का व्रत भी रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने अपने प्रिय मित्र सुदामा को सत्य विनायक का व्रत रखने को कहा था जिसके बाद उनकी गरीबी दूर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल 2018 को सुबह 6 बजकर 37 मिनट से शुरू होकर 30 अप्रैल 2018 को 6 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें