फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Utpanna Ekadashi 2020: उत्पन्ना एकादशी व्रत आज, इन नियमों का जरूर करें पालन

Fri, 11 Dec 2020 06:52 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
उत्पन्ना एकादशी व्रत 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
Utpanna Ekadashi 2020: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहते हैं। उत्पन्ना एकादशी 11 दिसंबर को है। इस दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति उत्पन्ना एकादशी का व्रत करता है उस पर भगवान विष्णु जी की असीम कृपा बनी रहती है। पौराणिक शास्त्रों में सभी व्रतों में एकादशी व्रत को महत्वपूर्ण बताया गया है। 

शास्त्रों के अनुसार, उत्पन्ना एक देवी हैं जिनका जन्म मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु जी से हुआ था। मान्यता है कि यह एकादशी का व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और व्रत करने वालों के सभी पाप मिट जाते हैं। लेकिन एकादशी तिथि के दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी होता है।
विज्ञापन

2 of 6
एकादशी के दिन चावल के सेवन से करें परहेज - फोटो : सोशल मीडिया।
चावल का सेवन न करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल का सेवन करने से मनुष्य का जन्म रेंगने वाले जीव की योनि में होता है। इस दिन जो लोग व्रत नहीं रखते हैं, उन्हें भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
एकादशी के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए - फोटो : सोशल मीडिया
मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए
एकादशी के पावन दिन मांस- मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन ऐसा करने से जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दिन व्रत करना चाहिए। अगर आप व्रत नहीं करते हैं तो एकादशी के दिन सात्विक भोजन का ही सेवन करें। 

4 of 6
एकादशी के दिन महिलाओं का अपमान करने से व्रत का फल नहीं मिलता है। - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए
एकादशी के दिन महिलाओं का अपमान करने से व्रत का फल नहीं मिलता है। सिर्फ एकादशी के दिन ही नहीं व्यक्ति को किसी भी दिन महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं उन्हें जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
एकादशी के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए - फोटो : pixabay
शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए
एकादशी के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए, इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एकादशी के दिन गुस्सा न करें - फोटो : amar ujala
एकादशी के दिन गुस्सा न करें
एकादशी के दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए और वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। एकादशी का पावन दिन भगवान विष्णु की अराधना का होता है, इस दिन सिर्फ भगवान का गुणगान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें