फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tri Ekadash Yog: बुध-चंद्रमा के बीच बना त्रिएकादश योग, इन तीन राशियों का चमकेगा भाग्य

Sat, 21 Mar 2026 01:52 PM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tri Ekadash Yog: बुध-चंद्रमा के बीच त्रिएकादश योग बन रहा है, जो विशेष रूप से मेष, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस खास योग से इन राशियों के जीवन में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे।
 
विज्ञापन
1 of 5
त्रिएकादश योग 2026 - फोटो : Amar Ujala
Tri Ekadash Yog: आज यानी 21 मार्च 2026 को चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तन करते हुए मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। चंद्रमा के इस बदलाव का प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस दौरान कुंभ राशि में स्थित बुध के साथ चंद्रमा का एक विशेष ज्योतिषीय संयोग बनेगा, जिसे त्रिएकादश योग कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से तीसरे और ग्यारहवें भाव में स्थित होते हैं। इस शुभ योग के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह विशेष योग किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है। 

Chandra Guru Yuti: चंद्र-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन चार राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के लिए यह गोचर आत्मविश्वास और प्रगति का संकेत लेकर आ रहा है। चंद्रमा आपके प्रथम भाव में स्थित होंगे, जबकि बुध लाभ भाव में रहेंगे। 
  • इस स्थिति के कारण आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। 
  • करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और आपकी मेहनत का फल भी मिलने की संभावना है। 
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। 
  • जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। 
  • प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनने के योग हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
मिथुन राशि  - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह योग शुभ संकेत दे रहा है। बुध आपकी राशि के स्वामी हैं और वर्तमान में भाग्य भाव में स्थित हैं, जबकि चंद्रमा लाभ भाव में गोचर करेंगे। 
  • इस कारण आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
  • विशेष रूप से शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। 
  • कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। 
  • भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। 
  • सेहत में भी सुधार के संकेत हैं, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

4 of 5
कुंभ राशि  - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह योग बौद्धिक विकास और प्रगति का समय लेकर आएगा। बुध पहले से ही आपकी राशि में मौजूद हैं और चंद्रमा के साथ बनने वाला यह संबंध आपकी सोचने-समझने की क्षमता को मजबूत करेगा।
  • आप अपने विचारों और तर्कों के दम पर दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। 
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
astrology - फोटो : adobe stock
  • यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। 
  • आर्थिक मामलों में भी सुधार होगा और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। 
  • वैवाहिक जीवन में भी तालमेल बेहतर रहेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें