क्रिसमस की शुरुआत मंगलवार रात 12 बजे के बाद हो जाएगी। कानपुर की सभी चर्चों में वाच नाइट सर्विस का आयोजन होगा। मसीही गीतों की गूंज के बीच प्रभु यीशु का जन्म होगा। प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में प्रार्थनाएं भी गूंजेगी। बुधवार सुबह शहर की सभी चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
2 of 5
क्रिसमस 2019
- फोटो : अमर उजाला
मसीही समाज के लोग एक-दूसरे से गले मिलकर क्रिसमस की बधाई देंगे। उधर, मसीही समाज के घरों में भी क्रिसमस के आने का उत्साह नजर आया। चर्चों और घरों में तैयारियां चलती रहीं। प्रभु यीशु के आगमन के लिए शहर की सभी प्रमुख चर्चों को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
क्रिसमस 2019
- फोटो : अमर उजाला
रंगबिरंगी रोशनी और झांकियों से चर्चों की शोभा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। मसीही समाज के लोग घरों में क्रिसमस की तैयारी में जुटे हुए हैं। परिधानों की खरीदारी के अलावा खानपान की भी तैयारी चल रही है।
4 of 5
क्रिसमस 2019
- फोटो : अमर उजाला
मसीही समाज के लोगों का मानना है कि परमेश्वर ने अपने एकलौते पुत्र प्रभु यीशु मसीह को दुनिया में इसलिए भेजा है ताकि लोगों को पापों से निजात दिलाई जा सके। जरूरी है कि क्रिसमस के दिन अपने पापों के लिए सभी यीशु मसीह से क्षमा मांगे और दोबारा पाप न करने की शपथ लें।
1- मैथाडिस्ट चर्च सिविल लाइन में पादरी जेजे आलीवर
2- क्राइस्ट चर्च मालरोड में पादरी एसपी लाल
3- सीएनआई ऑफ चर्च ग्वालटोली में पादरी फजल मसीह
4- द गुड शेपर्ड चर्च इन इंडिया कल्याणपुर में बिशप पंकज राज मलिक
5- चर्च ऑफ गॉड गोविंद नगर में पादरी जितेंद्र सिंह
6- न्यू लाइट चर्च श्याम नगर में पादरी संतोष शिवपुरी
7- सेंट थामस चर्च किदवई नगर में फादर रॉल्फी
8- सेंट फ्रांसिस चर्च अशोक नगर में फादर राजेश साइमन
9- द गुड शेपर्ड चर्च केशवपुर में पादरी आशीष मसीह
10- चर्च ऑफ क्राइस्ट स्वरूप नगर में पादरी अमरजीत सिंह
11- चर्च ऑफ फेथ नवाबगंज में पादरी जीएम गिलवर्ट
12- चर्च ऑफ क्राइस पांडुनगर में पादरी इमैनुवल सिंह