फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान गणेश को जरूर चढ़ाएं ये खास 4 चीजें, दूर होती हैं सारी परेशानियां 

Tue, 07 Nov 2017 09:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
हर महीने दो बार चतुर्थी की तिथि आती है पहली संकष्टी चतुर्थी और दूसरी विनायकी चतुर्थी। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते है और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायकी चतुर्थी कहा जाता है। जो चतुर्थी मंगलवार के दिन आती है उसे अंगारकी चतुर्थी कहते हैं। इस बार 7 नवंबर, मंगलवार को है। इस दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है।

पढ़ें- 9 नवंबर का दिन है बेहद खास, इन 8 राशि वालों का होगा हर काम आसान 
विज्ञापन

2 of 5
भगवान गणेश को दूर्वा घास बहुत पसंद होती है इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन अपनी सभी परेशानियों को दूर करने के लिए इस दिन उन्हें दूर्वा जरूर अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
आज के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें और भगवान के सामने घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

4 of 5
अगर आपके ऊपर पिछले कई दिनों से कोई संकट चल रहा और तमाम कोशिश के बाद भी इससे निजात नहीं मिल पा रही है तो इस दिन साबूत हल्दी की गांठ भगवान को चढ़ाने पर परेशानी दूर हो जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान को प्रसाद के रूप में मोतीचूर का लड्डू चढ़ाना चाहिए इससे घर में हमेशा सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है। 

पढ़ें- कालभैरव अष्टमी: जानिए कैसे पैदा हुए काल भैरव और क्यों काट दिया था ब्रह्माजी का सिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें