फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य का राशि परिवर्तन : इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा पद और बरसेगा पैसा, जानें बाकी राशियों का हाल

Wed, 17 Oct 2018 03:09 PM IST
आचार्य अंजलि जैन
विज्ञापन
1 of 13
sun transit
17 अक्टूबर 2018, बुधवार को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे और 16 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य एक राशि में एक महीने तक रहते हैं। आत्मकारक सूर्य किसी भी जातक के भीतर आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। उसे तमाम विषम परिस्थितियों से लोहा लेने की ताकत प्रदान करते हैं। ऐसे में जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी है या फिर वो अपनी बात खुलकर नहीं कह पाते हैं, उन्हें प्रतिदिन उगते सूर्य का दर्शन एवं उन्हें जल अर्पित करना चाहिए। आइए जानते हैं कि सूर्य का राशि परिवर्तन 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा —
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष
पंचमेश सूर्य का गोचर सप्तम भाव में होने से वैवाहिक सुखों में कमी, एसिडिटी, हड्डियों की परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसी स्थिति में अपने पार्टनर के साथ बहुत ही धैर्य के साथ बात करें।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृष
चतुर्थेश होकर रिपु भाव में गोचर करने के कारण पिता को कष्ट का कारण बन सकता है। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों और कंपटीशन की तैयारी में जुट लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहतर परिणाम वाला साबित होगा।

4 of 13
gemini sign
मिथुन
परक्रमेश होकर पंचम में गोचर करने के कारण यदि संतान जन्म का समय है तो आपरेशन की नौबत आ सकती है। इस दौरान संतान से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में चला आ रहा विवाद दूर होगा।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
कर्क
धनेश और कुटुंब भाव का स्वामी हो चतुर्थ में गोचर होने से हड्डियों की तकलीफ बढ़ा सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपत्तिकाल के लिए पैसा बचाकर रखें। आय भाव पर दृष्टि होने से नुकसान से बचेंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह
राशि स्वामी का तृतीय भाव में गोचर होने से किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता पाने के लिए दोगुनी मेहनत करनी होगी। इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखें क्योंकि इससे जुड़ी कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। छोटी यात्राएं होंगी और लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का निदान निकल आएगा। भाई-बहनों के बीच मतभेद समाप्त होगा।
विज्ञापन

7 of 13
virgo
कन्या
द्वादशेश होकर धन भाव में होने के कारण आपको इस दौरान अपनी वाणी पर पूरा नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी सोच-समझकर बोलें। आंखों का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान नेत्र कष्ट की आशंका है। अप्रत्याशित तौर पर अटका हुआ पैसा या किसी अन्य स्रोत से धन प्राप्त होगा।

8 of 13
libra
तुला
एकादशेश होकर अपनी ही राशि में गोचर होने से सेहत का ध्यान रखें। बेवजह, किसी से न उलझें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ जाएगी। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। पेट से जुड़े रोगों के उभरने की आशंका है।

9 of 13
scorpio
वृश्चिक
दशमेश का व्यय भाव पर गोचर होने से यात्राएं अधिक होंगी। व्यवसाय से संबंधित पारिवारिक तनव से परेशानी की संभावना है। अत: गुस्से पर नियंत्रण रखें।

10 of 13
sagittarius
धनु
सूर्य का भाग्येश होकर आय भाव में गोचर होने के कारण सरकार से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। इस दौरान धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। पिता से लाभ होगा। पदोन्नति के पूरे योग हैं।

11 of 13
capricorn
मकर
अष्टमेश सूर्य का गोचर कर्म स्थान पर होने से सरकारी नीतियों से लाभ होगा। लेकिन इस दौरान जल्दबाजी में किसी गलत निर्णय से बचना होगा। धैर्य का साथ न छोड़ें और संयमित रहें।

12 of 13
aquarius
कुंभ
सप्तमेश सूर्य का नवम् भाव में गोचर होने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पिता की सेहत का खास ख्याल रखें। इस दौरान पिता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें। आध्यात्मिक कार्यों में अधिक समय बीतेगा।
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन
षष्ठेश का अष्टम भाव में गोचर होने से सेहत का विशेष ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चोट लगने की आशंका है। दूसरों के झगड़े में न पड़ें, नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें