वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी को जानकी नवमी या सीता नवमी के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह 24 अप्रैल को है। माता सीता के विषय में रामायण और अन्य ग्रंथों में जो उल्लेख मिलता है उसके अनुसार मिथिला के राजा जनक के राज्य में कई साल से बारिश नहीं हो रही थी। इससे चिंतित होकर जनक ने जब ऋषियों से विचार किया तब ऋषियों ने सलाह दिया कि महाराज स्वयं हल चलाएं तो इन्द्र देव की कृपा हो सकती है।