chatha puja
डूबते सूर्य को अर्घ्य
पंचमी के दिन इस व्रत को रखने वाले लोग अपने सिर पर टोकरी में सूप फल, दीप रखकर घाट किनारे चल पड़ते हैं। महिलाएं झुंड का झुंड बनाकर छठ के पारंपरिक गीत गाती हुर्इं नदी किनारे पहुंचती हैं। इस दिन शाम को परवैतिनें अस्त हो रहे सूर्य को पश्चिम की ओर खड़े होकर, हाथ में सूप लेकर अर्घ्य देती हैं। व्रती महिलाएं नए कपड़े में नदी,पोखर आदि के जल में कमर तक खड़ी होकर हाथ में सूप, उसमें नारियल, ठेकुआ, गागल नीबूं, केला, अमरूद, संतरा, मूली, सिंघाड़ा आदि फलों के साथ अर्घ्य देती है।