हरियाली अमावस्या 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
सावन अमावस्या पर 47 साल बाद बन रहा है ये संयोग
सावन माह में जहां अमावस्या भी सोमवार के दिन पड़ रही है तो पूर्णिमा भी सोमवार के दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सोमवती अमावस्या और सोमवती पूर्णिमा का संयोग 47 साल बाद बना है। वहीं 20 साल बाद सावन सोमवार को सोमवती और हरियाली अमावस्या का संयोग बनेगा। इससे पहले साल 2000 में सोमवती और हरियाली अमावस्या एक साथ पड़ी थीं। चन्द्र, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह भी अपनी राशि में रहेंगे। इस दिन भगवान शिव की पूजन फलदायी रहेगा।