Sawan 2026: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना और साधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। लगभग 30 दिनों तक चलने वाले इस पावन मास में हर दिन भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि, सावन में श्रद्धा और विधि-विधान से की गई शिव पूजा का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। वहीं शिवलिंग पर अर्पित की जाने वाली कुछ विशेष वस्तुएं सुख-समृद्धि, मनोकामना पूर्ति और कष्टों से मुक्ति का कारण बनती हैं। हालांकि, अनजाने में कुछ ऐसी वस्तुएं भी चढ़ा दी जाती हैं, जिन्हें शिव पूजा में वर्जित माना गया है। ऐसा करने से पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता। आइए जानते हैं कि सावन में शिवलिंग पर क्या चढ़ाना शुभ माना जाता है और किन चीजों से बचना चाहिए।