Shiv Hriday Stotra In Sawan Second Somvar : सावन के दूसरा सोमवार आने वाला है । सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को प्रिय है और यही कारण है कि इस दौरान जो भी भक्त पूरी श्रद्धा से भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं उन्हें भगवान मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं। सावन के महीने में भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए आप नियमित रूप से उनका जलाभिषेक कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप मनचाहे वर की इच्छा रखते हैं और अपने कष्टों से मुक्ति चाहते हैं तो शिव हृदय स्त्रोत का पाठ अवश्य करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव ने खुद शिव हृदय स्तोत्र की रचना की है, जिसके कारण शिव हृदय स्तोत्र को बहुत प्रभावशाली माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति सावन के पूरे महीने शिव हृदय स्तोत्र का पाठ करता है उसके ऊपर भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसती है। शिव हृदय स्तोत्र के नियमित पाठ से भक्त को भोलेनाथ के हृदय में स्थान और परम शिव भक्ति का वरदान प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति शिव हृदय स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करता है उसे मन चाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है। पढ़ें सम्पूर्ण शिव हृदय स्तोत्र यहां ।