शीतला अष्टमी 2025
- फोटो : amar ujala
शीतला अष्टमी पूजा विधि
1. स्नान और वस्त्र: शीतला अष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें।
2. व्रत का संकल्प: फिर माता शीतला का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें।
3. पूजा का आयोजन: माता शीतला की पूजा विधिपूर्वक करें। पूजा में रोली, हल्दी, अक्षत, बड़कुले की माला और मेहंदी अर्पित करें।
4. भोग अर्पण: रात के समय बने प्रसाद जैसे मीठे चावल, हलवा, पूरी आदि माता को अर्पित करें।
5. व्रत कथा और शीतला स्त्रोत: पूजा के दौरान शीतला अष्टमी की कथा और शीतला स्त्रोत का पाठ करें।
6. आरती और पारण: अंत में माता की आरती करें और पूजा समाप्त होने के बाद माता का भोग ग्रहण करके व्रत का पारण करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।