नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा
नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कूष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। भक्त इन दिनों अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखते हैं, देवी पाठ करते हैं और घर में घटस्थापना कर माता की आराधना करते हैं। नवरात्रि का मूल भाव शक्ति, भक्ति और आत्मसंयम से जुड़ा है। इसलिए इन नौ दिनों में पूजा-पाठ के साथ मन, वचन और कर्म की शुद्धता पर भी ध्यान देने की परंपरा रही है।