फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि में कर लें ये 7 काम, आपके सारे संकट हो जाएंगे दूर

Tue, 13 Oct 2020 07:36 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शारदीय नवरात्रि 2020: मां शक्ति की उपासना का महापर्व - फोटो : navratri 2020
Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि का पावन त्योहार 17 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना होती है। शास्त्रों में मां दुर्गा को शक्ति की देवी बताया गया है। इसलिए इसे शक्ति की उपासना का पर्व की कहा जाता है। नवरात्र में नौ दिनों तक व्रत किये जाते हैं। मान्यता है कि नवरात्र के व्रत रखने वालों को मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है और उनके सभी संकट दूर हो जाते हैं। माता रानी उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। नवरात्र के समय कुछ कार्यों को करने से माता रानी प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का वरदान देती हैं। ये कार्य इस प्रकार हैं-  
विज्ञापन

2 of 7
शरद नवरात्रि 2020: माता रानी को चढ़ाएं कमलगट्टा - फोटो : self
अपने हर काम में सफल होने के लिए और धन-सम्पदा प्राप्त करने के लिए नवरात्रि की अष्टमी के दिन माता महागौरी को कमल गट्टा जरूर चढ़ाएं। कमल गट्टे के साथ माता का सबसे प्रिय लाल गुड़हल का फूल भी चढ़ाएं।
विज्ञापन

3 of 7
शारदीय नवरात्रि 2020: माता रानी को अर्पित करें ताजे पुष्प - फोटो : Rohit Jha
हर दिन नवरात्रि में देवी को ताजे फूल चढ़ाना चाहिए और पूजा घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। पुराने हो चुके फूलों की कभी भी कूड़े दान में नहीं फेंकना चाहिए बल्कि किसी नदी और कुएं में प्रभावित करना चाहिए।

4 of 7
नवरात्रि 2020: अष्टमी के दिन झाड़ू खरीदकर लाएं। - फोटो : social media
अष्टमी और शुक्रवार के दिन झाडू जरूर खरीदकर घर लाना चाहिए। ऐसे करने से आपके ऊपर और परिवार के बाकी सदस्यों पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी।
विज्ञापन

5 of 7
नवरात्रि पर हर रोज दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। - फोटो : रोहित भट्ट/अमर उजाला
नवरात्रि पर हर रोज दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। दुर्गा सप्तशी का पाठ करने से आपके सभी तरह के बिगड़े हुए काम पूरे होने लगते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
नवरात्रि पर गाय को रोटी जरूर खिलाएं। - फोटो : navratri 2019
हर तरह की मनोकामना को पूरा करने के लिए नवरात्रि पर गाय को रोटी जरूर खिलाएं। नवरात्रि के नौ दिन तक ऐसा करने पर भाग्य का साथ मिलने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवरात्रि पर घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि पर घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। यह उपाय करने से घर पर माता रानी की कृपा बनी रहती हैं और धन का आगमन बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें