फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर प्रियजन को भेजें शुभकामना संदेश,बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Wed, 16 Oct 2024 07:30 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Sharad Purnima Wishes In Hindi: आज यानी 16 अक्तूबर को पूरे देश में शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। शरद पूर्णिमा के लिए कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इस दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत किया जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। वहीं एक अन्य मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इसी तिथि पर गोपियों संग महारास रचाया था। इसलिए इसे रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। शरद पूर्णिमा तिथि मनोकामना पूर्ण करने वाली मानी जाती है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के नीचे खीर रखने के बाद खाना शुभ होता है। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप अपने दोस्तों और प्रियजन को यहां से शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 7
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
आपके घर में धन की बरसात हो
लक्ष्मी का वास हो
सभी संकटों का नाश हो
मन में सदा शांति का वास हो

शरद पूर्णिमा 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुंदर होता है
और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है
आशा है इस रात आप पर भी
चंद्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे
शरद पूर्णिमा की ढेर सारी शुभकामनाएं

4 of 7
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
शरद पूर्णिमा की रात आप और आपके परिवार पर
अमृत और सुख समृद्धि की वर्षा हो
यही हमारी कामना है

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, उदारता
आपको और आपके परिवार को प्रदान हो
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई - फोटो : amar ujala
संग गोपियां राधा चली कृष्ण के द्वार
कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार
पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश में मिली वो कृष्ण से
रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार
शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
शरद पूर्णिमा को आप और आपके परिवार पर
सोमरस बरसे और सुख समृद्धि की वर्षा हो।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें