15 मई को शनि जयंती है। हिन्दू पंचाग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या को भगवान शनि की जयंती मनाई जाती है। शनि जिस जातक के कुंडली में अशुभ स्थिति में होते हैं उसको कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ अगर शनि शुभ स्थिति में हो तो उस जातक को अपार सफलताएं मिलती है। ऐसे कई लोग होते हैं जिनको अपनी जन्मतिथि के बारे में ठीक से पता नहीं होता है। ऐसी स्थिति में कुछ संकेत होते हैं, जिसको देखकर मालूम किया जा सकता है कि शनि आपके के लिए शुभ स्थिति में हैं या अशुभ