ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार यह जयंती 15 मई, मंगलवार के दिन है। इसी तिथि में सूर्य पुत्र और सभी 9 ग्रहों में सर्वश्रेष्ठ भगवान शनि का जन्म हुआ था। इस बार शनि अमावस्या का विशेष महत्व है क्योंकि शनि जयंती पर कई दुर्लभ संयोग एक साथ बन रहे हैं।