फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि जयंती 15 मई को, बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग एक साथ, करें इन चीजों का दान

Thu, 10 May 2018 08:27 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार यह जयंती 15 मई, मंगलवार के दिन है। इसी तिथि में सूर्य पुत्र और सभी 9 ग्रहों में सर्वश्रेष्ठ भगवान शनि का जन्म हुआ था। इस बार शनि अमावस्या का विशेष महत्व है क्योंकि शनि जयंती पर कई दुर्लभ संयोग एक साथ बन रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
इस बार शनि जयंती पर सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। साथ ही वटसावित्री अमावस्या और भौमवती अमावस्या का संयोग भी है। जिसके कारण इस अमावस्या का खास महत्व है।
विज्ञापन

3 of 4
इसके अलावा शनि जयंती और मंगलवार का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। 2 मई से मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि मकर में हैं। ऐसा संयोग 205 साल बाद बन रहा है। इसके अलावा 29 साल बाद दोबारा धनु राशि में शनि के गोचर रहते हुए शनि जयंती मनाई जाएगी।   
विज्ञापन

4 of 4
शनि जयंती के इस दुर्लभ संयोग में जिस किसी के ऊपर शनि की महादशा चल रही है उसको शांत करने के लिए काली उड़द, काला तिल, काला वस्त्र आदि चीजों का दान करना चाहिए। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन गरीब और बीमार व्यक्तियों को भोजन जरूर खिलाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें