15 मई, मंगलवार को शनि अमावस्या है, इस दिन शनि जयंती मनाई जाती है। शनिदेव को ग्रहों में न्यायधीश कहा जाता है। व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्मों का फल शनि देव ही देते हैं। जिस किसी पर भी शनिदेव की साढ़ेसाती या ढैय्या लग जाए तो उसे लंबे समय तक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी लग रहा है शनिदेव आपसे नाराज चल रहे हैं तो इस शनि जयंती ये पांच उपाय करके उनके प्रकोप को कम कर सकते हैं।