शनि अमावस्या, शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को कहा जाता है। इस साल 13 मार्च को शनि अमावस्या है। धार्मिक दृष्टि से शनैश्चरी अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन शनिदेव का आशीर्वाद पाने के लिए जातक उनकी पूजा अर्चना करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि अमावस्या के दिन शनि ग्रह की शांति के उपाय करने से जातकों को शनि ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते हैं। शनि अमावस्या के दिन आप इन आसान उपायों को कर शनि महाराज की कृपा दृष्टि प्राप्त कर सकते हैं:-