फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाद्रपद पूर्णिमा 2026: 26 सितंबर से बदल सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, धन-करियर में मिलेंगे नए मौके

Thu, 24 Sep 2026 01:06 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सितंबर महीने की पूर्णिमा पर ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। खासतौर पर पांच राशियों के लिए धन और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में नए अवसर बनने के संकेत हैं। आइए जानते हैं ये पांच राशियां कौन सी है।
विज्ञापन
1 of 6
भाद्रपद पूर्णिमा बदलेगी इन 5 राशियों का भाग्य - फोटो : AI
सितंबर महीने की पूर्णिमा इस बार कई मायनों में खास मानी जा रही है। 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा होगी और इसी के साथ पितृपक्ष की शुरुआत भी मानी जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस समय गुरु कर्क राशि में उच्च स्थिति में रहेंगे, जबकि शुक्र तुला राशि में अपनी ही राशि में स्थित होंगे। वहीं 26 सितंबर को बुध कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इन ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। खासतौर पर पांच राशियों के लिए धन और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में नए अवसर बनने के संकेत हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : amarujala
मेष राशि
  • मेष राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर ला सकता है।
  • नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है।
  • लंबे समय से रुका हुआ कोई काम दोबारा गति पकड़ सकता है।
  • आर्थिक मामलों में भी योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : amarujala
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि वालों के लिए पूर्णिमा के आसपास संपर्क और संवाद से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं।
  • व्यापार करने वालों को नए लोगों से जुड़ने या काम का विस्तार करने का अवसर मिल सकता है।
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए बातचीत और समझदारी से अपनी बात रखने का समय रहेगा।
  • आय बढ़ाने के नए साधनों पर भी विचार हो सकता है।

4 of 6
कर्क राशि - फोटो : amarujala
कर्क राशि
  • कर्क राशि के लिए गुरु का अपनी उच्च राशि में होना ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और करियर से जुड़े फैसलों में स्पष्टता आ सकती है।
  • कामकाज में सम्मान मिलने के साथ कोई नया अवसर सामने आ सकता है।
  • धन संबंधी मामलों में भी सकारात्मक बदलाव की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
तुला राशि - फोटो : amarujala
तुला राशि
  • तुला राशि के स्वामी शुक्र सितंबर में तुला राशि में स्थित हैं।
  • इसके अलावा 26 सितंबर को बुध का तुला में प्रवेश होगा।
  • ऐसे में तुला राशि वालों के लिए बातचीत, व्यापार, रचनात्मक कार्य और साझेदारी से जुड़े मामलों में नए रास्ते खुल सकते हैं।
  • नौकरी बदलने या नई जिम्मेदारी लेने की योजना बना रहे लोगों को भी अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशि - फोटो : amarujala
मीन राशि
  • पूर्णिमा के दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेगा और शनि भी इसी राशि में वक्री अवस्था में स्थित हैं।
  • इस दौरान मीन राशि के जातकों को पुराने कार्यों की समीक्षा करने और भविष्य की योजनाओं को व्यवस्थित करने का अवसर मिल सकता है।
  • मेहनत के बाद करियर में स्थिरता और आर्थिक मामलों में सुधार के रास्ते बन सकते हैं।
 

शारदीय नवरात्रि 2026: 10 या 11 अक्तूबर कब होगी कलश स्थापना? जानें मां दुर्गा का वाहन और शुभ मुहूर्त
अंक ज्योतिष: मूलांक के अनुसार जानें किससे बनेगी आपकी सबसे अच्छी जोड़ी, किन अंकों से रहता है मतभेद

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें