Sawan 2026: आज से सावन महीने का प्रारंभ हो चुका है। इस खास अवसर पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Sawan 2026: आज 30 जुलाई 2026 का दिन सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास है, क्योंकि भगवान महादेव को समर्पित पवित्र सावन माह का शुभारंभ हो गया है। इसके साथ ही देशभर में कांवड़ यात्रा, शिवालयों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक-जलाभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत भी हो चुकी है। धार्मिक मान्यता है कि, सावन के महीने में श्रद्धापूर्वक महादेव की पूजा करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती हैं और लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी दूर होने लगती हैं। शास्त्रों के अनुसार, सावन का महीना अविवाहित कन्याओं के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है। इस दौरान भोलेनाथ की आराधना करने से योग्य वर प्राप्ति के योग बनते हैं। वहीं शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से जीवन में सुख, शांति और स्थिरता का आशीर्वाद मिलता है। इस पावन अवसर पर सभी शिव भक्त उपासना-उपवास के साथ-साथ एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप भी इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 9
Sawan 2026
- फोटो : अमर उजाला
जब हाथों की लकीरें साथ न दें,
तो किस्मत भी रूठ जाती है।
लेकिन जब महादेव का हाथ सिर पर हो,
तो तकदीर खुद रास्ता बना जाती है।
आपको सावन की पावन शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 9
Sawan 2026
- फोटो : अमर उजाला
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
4 of 9
Sawan 2026
- फोटो : अमर उजाला
सावन का ये पावन महीना,
खुशियों का संगम लाए।
आपके जीवन में हो शिव का आशीर्वाद,
यही है, हमारी मनोकामनाएं।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 9
Sawan 2026
- फोटो : अमर उजाला
शिव की महिमा है अपार,
जो डूबते को भी ले जाती है पार।
आओ बैठें मिलकर शिव चरणों में,
और साझा करें इस भक्ति का प्यार।
सावन की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
6 of 9
Sawan 2026
- फोटो : अमर उजाला
समय की चाल है
शिव अपने भक्तों की ढाल है
पल में बदल दे जो सृष्टि को
वो महाकाल है
सावन की शुभकामनाएं
विज्ञापन
7 of 9
Sawan 2026
- फोटो : अमर उजाला
शिव की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने भी न पाया।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
8 of 9
Sawan 2026
- फोटो : अमर उजाला
एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
कर दे सबका उद्धार।
सावन की आपको शुभकामनाएं।
करता करे न कर सके
शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में
महाकाल से बड़ा न कोई।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।