सावन के पहले सोमवार का व्रत 3 अगस्त 2026 को रखा जा रहा है। यदि आप भी भगवान शिव की कृपा पाने के लिए व्रत कर रहे हैं, तो उसका पारण सही समय और विधि से करना भी उतना ही जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं व्रत खोलने का शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि और पारण में क्या खाना शुभ रहेगा। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पूरे महीने श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई पूजा सीधे भोलेनाथ तक पहुंचती है। इस साल सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हुई है और यह 28 अगस्त तक रहेगा। द्रिक की मानें तो 3 अगस्त 2026 को सावन का पहला सोमवार पड़ रहा है, इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है।