फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2025: सारे दुख-कष्ट भाग जाते हैं... जब सावन में महादेव जाग जाते हैं, इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

Mon, 21 Jul 2025 06:27 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan Second Monday: सावन सोमवार न केवल उपासना का दिन है बल्कि यह भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने का विशेष अवसर है, जिसका इंतजार सभी को साल भर रहता है। मान्यता है कि इस दिन महादेव को शमी का फूल, बेलपत्र, दूध, चंदन और शहद आदि चढ़ाने से साधक को आर्थिक लाभ, अच्छी सेहत और मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है।
 
विज्ञापन
1 of 7
सावन के दूसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
Sawan Second Monday: वर्तमान में महादेव का प्रिय माह सावन जारी है और आज यानी 21 जुलाई 2025 को सावन का दूसरा सोमवार है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ होता है। इसके प्रभाव से महाकाल शीघ्र प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि सावन सोमवार न केवल उपासना का दिन है बल्कि यह भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने का विशेष अवसर है, जिसका इंतजार सभी को साल भर रहता है। मान्यता है कि इस दिन महादेव को शमी का फूल, बेलपत्र, दूध, चंदन और शहद आदि चढ़ाने से साधक को आर्थिक लाभ, अच्छी सेहत और मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है। इस वर्ष सावन के दूसरे सोमवार पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहें है। इसके अलावा कामिका एकादशी होने पर इस तिथि की महत्ता और भी कई गुना बढ़ गई हैं। ऐसे में सभी शिव भक्तों को शुभकामनाएं देना और भी शुभ हो सकता है। आप इन खुबसूरत संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों और प्रियजनों को सावन के दूसरे सोमवार की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
शिव की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब आपकी जिंदगी में
जो कभी किसी ने भी न पाया।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
Happy Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
मुबारक हो आपको सावन सोमवार का त्योहार।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 7
सावन सोमवार 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
भोले के नाम से चलता है,
सावन का ये महीना प्यारा।
हर सोमवार मन में लाना,
श्रद्धा-भक्ति का उजियारा।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
सावन सोमवार 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
हर-हर महादेव के नारे से,
गूंजे ये सावन का समां।
भक्ति में डूबा हर दिल कहे,
भोलेनाथ तुम रहो हमारे संग सदा।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
Happy Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सावन सोमवार 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
सावन की बारिश में भीगती है धरती,
और भक्तों की आंखों में श्रद्धा झरती।
भोले की भक्ति में सब कुछ भुला देते हैं,
हर सोमवार दिल से उन्हें बुला लेते हैं।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें