फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन 2019: 10 शुभ संयोगो के साथ 17 जुलाई से शुरू होगा सावन का महीना

Sat, 13 Jul 2019 08:23 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
17 जुलाई से सावन का महीना
सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है। सावन के महीने में शिव भक्त भोले भंडारी की भक्ति में डूबे रहते हैं। इस बार 17 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। सावन का महीना शुभ और विशेष संयोग के साथ 17 जुलाई से प्रारम्भ होकर 15 अगस्त तक रहेगा। आइए जानते हैं इस बार का सावन ज्योतिष और भक्ति के नजरिए से कैसा रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
 इस बार सावन का महीना पूरे 30 दिनों तक रहेगा। इस सावन में 4 सोमवार आएंगे। इन 4 सोमवार में तीसरे सोमवार में त्रियोग का संयोग बनेगा।
विज्ञापन

3 of 11
 ज्योतिष नजरिए से इस बार हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग 125 वर्षों के बाद बनेगा।

4 of 11
नाग पंचमी विशेष संयोग में मनाई जाएगी। इस बार नागपंचमी और सोमवार का विशेष संयोग एक साथ बन रहा है। नागपंचमी और सोमवार दोनों ही दिन भगवान शिव की आराधना के लिए श्रेष्ठ होता है।
विज्ञापन

5 of 11
कई वर्षो के बाद 15 अगस्त और रक्षाबंधन श्रवण नक्षत्र के संयोग में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 11
इस बार सावन के महीने का पहला दिन सूर्य के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वज्र और विष कुंभ योग के साथ शुरू होगा।
 
विज्ञापन

7 of 11
 ग्रह नक्षत्र के आधार पर इस बार सावन के महीने में देश के कई इलाकों में बारिश रुक-रुककर होगी।

8 of 11
 सावन के महीने में शुक्र ग्रह अस्त भी होगा। जिसके चलते किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जा सकेगा। शुक्र ग्रह को सुख और ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है।

9 of 11
सावन के महीने के बीच में एक अगस्त को पहला सिद्धि योग, दूसरा शुभ योग, तीसरा गुरु पुष्यामृत योग, चौथा सर्वार्थ सिद्धि योग और पांचवां अमृत सिद्धि योग का संयोग है। इस दिन हरियाली अमावस्या है। इस पंचयोग में पूजा करना शुभ और फलदायी माना गया है।

10 of 11
सावन के आखिरी दिन में पंचक शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

11 of 11
नागपंचमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग और रवि योग के संयोग में काल सर्प दोष निवारण के लिए पूजा करना फलदायी होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें