Sawan Shivratri 2026: साल में 12 शिवरात्रि मनाई जाती है, जिनमें सावन माह की शिवरात्रि को सबसे विशेष माना गया है। यह तिथि महाकाल के भक्तों के लिए सबसे खास मानी जाती है, क्योंकि इस दिन पूजा-व्रत करने से बड़े से बड़े संकट का निवारण होता है। इसके अलावा कांवड़ यात्रा से लाया गया पवित्र जल शिवलिंग पर इसी तिथि पर अर्पित करते हैं, इसलिए इसे जलाभिषेक का महापर्व भी कहा जाता है। बता दें, सावन महीने में शिवरात्रि के अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवालयों में उमड़ती है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई आराधना से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, 2026 में सावन शिवरात्रि कब मनाई जाएगी।
Most Attractive Zodiac: इन राशि वालों का आकर्षण होता है सबसे तेज, हर कोई करना चाहता है दोस्ती