सावन शिवरात्रि की पूजा सामग्री
- फोटो : Amar Ujala
सावन शिवरात्रि की पूजा सामग्री
पूजा से पहले सभी आवश्यक सामग्री तैयार कर लेना उचित होता है। अभिषेक के लिए गंगाजल, स्वच्छ जल, दूध, दही, शहद और घी रखा जाता है। इसके साथ ही चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा, शमी पत्र और भस्म का उपयोग किया जाता है।
आरती के लिए धूप, दीपक, कपूर और घी या तेल का प्रबंध रखें। भोग में फल या मिठाई अर्पित की जा सकती है। बेलपत्र चढ़ाते समय ध्यान रखें कि वह खंडित न हो।