Sawan Shivratri 2024 Wishes: 22 जुलाई 2024 से भारत में कांवड़ यात्रा निकाली गई थी, जिसका समापन आज यानी 02 अगस्त 2024 सावन शिवरात्रि पर हो रहा है। ये दिन सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन शिवरात्रि पर महादेव की पूजा अर्चना से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही मन से सभी तरह के डर भय दूर होते हैं। सावन शिवरात्रि के दिन सभी कांवड़िए गंगा तट से लाए हुए जल को शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। वहीं सुहागिन महिलाएं इस दिन वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए उपवास करती हैं। वहीं मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।
महादेव के प्रिय माह सावन को प्रेम, हरियाली और बरतास का प्रतीक माना गया है। इस दौरान चातुर्मास होने के कारण पूरी सृष्टि का संचालन भी भगवान शिव के हाथों में होता है। ऐसे में सावन शिवरात्रि के दिन किए गए शुभ कार्यों पर शंकर जी की कृपा बनी रहती है। ऐसे में आप सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी शिव भक्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।