Sawan Shivratri 2022: भगवान शिव को समर्पित सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 14 जुलाई 2022, गुरुवार को हुई थी। सावन के इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती के भक्त सोमवार और मंगलवार को व्रत उपवास रख कर पूजा अर्चना करते हैं। सोमवार को रखे जाने वाले व्रत को सावन सोमवार व्रत कहा जाता है और मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के रूप में जाना जाता है। सावन के दूसरे मंगलवार को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस साल सावन माह की शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शिव जी की कृपा जिन लोगों पर होती है, उनके जीवन में कभी भी सुख समृद्धि की कमी नहीं होती। आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि का महत्व और क्यों मनाई जाती है सावन की शिवरात्रि