वैसे तो फाल्गुन माह की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है,लेकिन प्रत्येक माह पड़ने वाली शिवरात्रि का भी विशेष महत्व माना जाता है। इसमें सावन माह की शिवरात्रि के दिन व्रत,पूजन के साथ ही भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत मंगलकारी माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महादेव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। तब से हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष फलदाई माना गया है। शिवजी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन जलाभिषेक,रुद्राभिषेक,दुग्धाभिषेक करने के साथ-साथ पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक कर भक्त सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। लेकिन कुछ पत्ते ऐसे भी हैं जिन्हें इस दिन शिवजी को अर्पित करके आप अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 9
सावन 2022
- फोटो : अमर उजाला
बेलपत्र
बेलपत्र भगवान शिव के तीनों नेत्रों का प्रतीक माना गया है। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को एक साथ बेल पत्र चढ़ाने से आपको सुख-समृद्धि,धन-ऐश्वर्य और शांति मिलती है।
विज्ञापन
3 of 9
सावन शिवरात्रि 2022
- फोटो : amar ujala
भांग के पौधे का पत्ता
शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से हमारे मन के विकार और बुराइयां दूर होती हैं। भांग एक औषधि है,मान्यता हैं कि जब शिव जी ने विष का पान किया था तब जहर का जहर से उपचार करने के लिए भांग के पत्ते देवताओं ने शिवजी पर चढ़ाए थे।
4 of 9
सावन शिवरात्रि 2022
- फोटो : amar ujala
शमी पत्र
शमी के पत्ते शनिदेव को बहुत प्रिय हैं, लेकिन ये पत्ते शिवलिंग पर भी चढ़ाए जाते हैं। शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद शमी के पत्ते चढ़ाएं।ऐसा करने से भोलेनाथ के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
5 of 9
सावन शिवरात्रि 2022
- फोटो : amar ujala
दूर्वा
धार्मिक मान्यता के अनुसार दूर्वा में अमृत का अंश होता है। भगवान शिव और उनके पुत्र गणेश जी को दूर्वा बेहद प्रिय है। भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
विज्ञापन
6 of 9
सावन शिवरात्रि 2022
- फोटो : amar ujala
धतूरे का पत्ता
शिव पुराण के अनुसार शिवजी को धतूरा बहुत प्रिय है।ये पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से भक्त के सभी बुरे विचार नष्ट होते हैं और सोच सकारात्मक बनती है।
विज्ञापन
7 of 9
सावन शिवरात्रि 2022
- फोटो : amar ujala
पीपल के पत्ते
शास्त्रों के अनुसार पीपल में त्रिदेवों का वास होता है। पीपल के पत्तों पर भगवान शिव का वास है।भगवान् शिव को पीपल के पत्ते अर्पित करने से ग्रहों के दोष दूर होते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
8 of 9
सावन शिवरात्रि 2022
- फोटो : amar ujala
आक का पत्ता
आक के फूल और पत्ता दोनों ही शिवजी को बेहद प्रिय है। मान्यता है कि जो भक्त भगवान शिव को आक के पुष्प और पत्ते अर्पित करते हैं भगवान शिव उसके दैहिक,दैविक और भौतिक सभी तरह के कष्ट हर लेते हैं।
Sawan shivratri ki shubhkamnaein
- फोटो : अमर उजाला
आम के पत्ते
भगवान शिव को आम के पत्ते अर्पित करने से वे अपने भक्तों का दुर्भाग्य दूर करते हैं,साथ ही धन-लाभ की संभावनाएं बनती हैं। जीवन में सुख-सौभाग्य आता है।