फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2020: अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए इस सावन करें शिवलिंग का अभिषेक

Thu, 16 Jul 2020 02:23 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sawan 2020
सावन का पवित्र महीना चल रहा है। यह माह भगवान को सभी महीनों में सबसे ज्यादा प्रिय होता है। भगवान शिव जल्दी प्रसन्न  होने वाले देव हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में भी भक्त शिवमंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन और उनका जलाभिषेक करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होती है। सावन महीने के बचे हुए दिनों में आइए जानते हैं कैसे भगवान शिव की उपासना करें ताकि उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा


विज्ञापन

2 of 7
sawan 2020
भगवान शिव बहुत ही दयालु हैं। वे मात्र एक लोटे जल से ही अति प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में जिन लोगों के विवाह में किसी तरह की परेशानियों का सामना करन पड़ रह है तो वे सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय से शीघ्र विवाह का संयोग बनता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

3 of 7
sawan 2020
 शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करने मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा परिवार में संपन्नता आती है।

4 of 7
sawan 2020
शिवजी का दही से अभिषेक करने पर वाहन सुख और जीवन के सभी तरह के एशोआराम की सुविधा मिलने लगती है।
विज्ञापन

5 of 7
sawan 2020
 कच्चे दूध से शिव का अभिषेक करने से आरोग्य की प्राप्ति होती हैं और संतान का सुख मिलता है।
विज्ञापन

6 of 7
sawan 2020
सावन के दिनों में गंगाजल से अभिषेक करने और लगातार ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करने से सभी तरह के दुख दूर हो जाते हैं।

भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन के दिनों में चंदन से शिवलिंग पर अभिषेक करना न भूलें क्योंकि शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से साधक का सौभाग्य जगता है। उसमे समाज में मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sawan 2020
धन में वृद्धि और लंबी आयु पाने के भगवान शिव का गाय के घी से अभिषेक करें। इस पूजन से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और सभी मनोकामनाओं को शीघ्र पूर्ण करेंगे। 

अगर आप कोर्ट कचहरी, शत्रु या फिर ग्रह दोषों से पीड़ित हैं तो सावन के दिनों में भगवान शिव को सरसों के तेल से अभिषेक करें। सावन में इस पूजा से शत्रुओं का विनाश होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें