फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: सावन में घर लाएं तुलसी, लेकिन भूलकर भी न करें ये गलती, वरना बिगड़ सकते हैं बनते काम

Tue, 04 Aug 2026 01:43 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Vastu Niyam: सावन में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसके लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। सही दिशा, उचित गमला और पूजा से जुड़े इन नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
1 of 6
वास्तु के ये नियम बदल सकते हैं घर का माहौल - फोटो : AI
सावन का महीना हिंदू धर्म में भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है। मान्यता है कि इस पूरे महीने देवों के देव महादेव सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं संभालते हैं। पंचांग के अनुसार यह वर्ष का पांचवां महीना होता है। इस बार सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हुई है और इसका समापन 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन होगा। इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक, विधि-विधान से पूजा और श्रद्धा के साथ भगवान शिव का स्मरण करना काफी पुण्यदायी माना गया है। तो आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
वास्तु के ये नियम बदल सकते हैं घर का माहौल - फोटो : AI Generated
सावन में है घर में नए पौधे लगाने की परंपरा
सावन का नाम आते ही मन में हरियाली, बारिश की ठंडी फुहारें और प्रकृति की ताजगी का एहसास होने लगता है। इस मौसम में वातावरण पूरी तरह बदल जाता है और पेड़-पौधे नई ऊर्जा से भर उठते हैं। यही कारण है कि इस पावन महीने में घर में नए पौधे लगाने की परंपरा भी विशेष महत्व रखती है। इनमें भी तुलसी का पौधा सबसे शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सावन में तुलसी रोपने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और परिवार में सुख, शांति तथा समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन

3 of 6
वास्तु के ये नियम बदल सकते हैं घर का माहौल - फोटो : अमर उजाला।
इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान
हालांकि तुलसी का पौधा लगाते समय कुछ वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी बताया गया है। सबसे पहले इसकी दिशा का ध्यान रखें। तुलसी को हमेशा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इन दोनों दिशाओं में तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और शुभ फल प्रदान करता है।

4 of 6
वास्तु के ये नियम बदल सकते हैं घर का माहौल - फोटो : Freepik
घर में लटका कर नहीं रखें तुलसी का पौधा
आजकल घरों की सजावट के लिए हैंगिंग पॉट का ट्रेंड बढ़ गया है, लेकिन तुलसी के पौधे को कभी भी लटका कर नहीं रखना चाहिए। वास्तु मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इससे परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और बनते हुए कार्यों में भी बाधाएं आ सकती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
वास्तु के ये नियम बदल सकते हैं घर का माहौल - फोटो : Adobe Stock
चौकोर आकार का गमला है सबसे अच्छा
गमले का चुनाव भी उतना ही महत्वपूर्ण माना गया है। तुलसी के लिए हमेशा चौकोर आकार का गमला उपयोग करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि चौकोर गमले में लगाया गया तुलसी का पौधा अधिक शुभ फल देता है। वहीं सावन में लगातार बारिश और नमी के कारण गमले में पानी जमा होने की संभावना रहती है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद अवश्य हो ताकि जड़ें सड़ने से बची रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वास्तु के ये नियम बदल सकते हैं घर का माहौल - फोटो : Adobe Stock
शिव जी की पूजा में नहीं चढ़ाते तुलसी का पत्ता
सावन के पूरे महीने सुबह और शाम तुलसी की नियमित पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इससे घर में बरकत और सकारात्मकता बनी रहती है। हालांकि एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि भगवान शिव की पूजा में कभी भी तुलसी के पत्ते अर्पित नहीं किए जाते। इसलिए तुलसी की पूजा अलग से करें और शिव आराधना में इस नियम का पालन अवश्य करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


Sawan 2026: श्रावण मास का रहस्य, आखिर क्यों भगवान शिव को सबसे प्रिय है सावन ?

Sawan Pradosh Vrat 2026: कब है सावन प्रदोष व्रत, जानिए पूजा मुहूर्त और धार्मिक महत्व




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें