फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2025: सावन के आखिरी सोमवार पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा व्रत का संपूर्ण फल

Wed, 30 Jul 2025 06:50 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए जानते हैं कि इस वर्ष सावन का आखिरी सोमवार कब पड़ रहा है, और भगवान शिव को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय क्या हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कब है सावन का अंतिम सोमवार? - फोटो : adobe
Last Monday of Sawan 2025: सावन का महीना भक्ति, ध्यान और शिव आराधना का विशेष समय माना जाता है। यह वह समय है जब श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है, और इस दौरान की गई साधना का कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। विशेष रूप से सावन के सोमवार अत्यंत शुभ और प्रभावकारी माने जाते हैं।

Sawan 2025: इस सावन जरूर करें ये तीन खास उपाय, कर्ज और पापों से मिलेगी मुक्ति
Shiv Pujan in Sawan: सावन में पूरे विधि विधान से करें शिव पूजन, मिलेगी शुभता और समृद्धि

सावन का समापन पास है, ऐसे में शिवभक्तों के पास उन्हें प्रसन्न करने का अंतिम अवसर है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष सावन का आखिरी सोमवार कब पड़ रहा है, और भगवान शिव को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय क्या हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कब है सावन का अंतिम सोमवार? - फोटो : Adobe stock
कब है सावन का अंतिम सोमवार?
सावन का महीना शिव भक्ति के लिए विशेष समय माना जाता है। इस वर्ष 4 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार मनाया जाएगा। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जैसे सर्वार्थ सिद्धि योग, ब्रह्म योग और इंद्र योग। साथ ही चंद्रमा, वृश्चिक राशि में अनुराधा और चित्रा नक्षत्रों में गोचर करेंगे। इन विशेष योगों के चलते इस दिन किया गया पूजा-पाठ और दान-पुण्य अत्यंत फलदायी सिद्ध होगा।
विज्ञापन

3 of 6
सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये सरल उपाय - फोटो : adobe stock
सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये सरल उपाय
रुद्राभिषेक कराएं

भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे प्रभावशाली उपाय है रुद्राभिषेक। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और जीवन में शुभता लाता है। कहा जाता है कि रुद्राभिषेक से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

4 of 6
सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये सरल उपाय - फोटो : adobe stock
चंद्र से जुड़ी वस्तुओं का दान
यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है, तो आप इस दिन दूध, दही, चावल, चीनी और सफेद वस्त्र जैसे चंद्रमा से संबंधित चीजें दान करें। इससे चंद्रमा की स्थिति बेहतर होगी और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 6
सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये सरल उपाय - फोटो : adobe stock
108 बेलपत्रों पर लिखें "ॐ नमः शिवाय"
सफेद चंदन से 108 बेलपत्रों पर "ॐ नमः शिवाय" लिखें और उन्हें भगवान शिव को अर्पित करें। साथ ही शमी के पत्तों पर शहद लगाकर शिवलिंग पर अर्पण करें। यह उपाय अत्यंत पुण्यदायी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये सरल उपाय - फोटो : adobe stock
दान करें
किसी शिव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करें और फिर जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। अपनी सामर्थ्य के अनुसार उन्हें वस्त्र या अन्य उपयोगी सामग्री का दान भी करें। यह पुण्य शिव भक्ति को और भी गहरा करता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें