सावन माह में करें सुबह-शाम शिव आराधना
सावन माह में रोजाना सुबह-शाम शिवजी की आराधना करनी चाहिए। इस पावन माह में शिव का जलाभिषेक करें। वहीं अगर विधिवत पूजा नहीं कर पाते हैं तो दीपक अवश्य जलाएं। इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप 108 बार करें। यह मंत्र रुद्राक्ष की माला के साथ करें।
सावन सोमवार की पूजा में इन बातों का रखें विशेष ध्यान
शिवजी की पूजा में केतकी के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि केतकी के फूल चढ़ाने से भगवान शिवजी नाराज होते हैं। इसके अलावा, तुलसी को कभी भी भगवान शिवजी को अर्पित नहीं किया जाता है। साथ ही शिवलिंग पर कभी भी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिवजी को हमेशा कांस्य और पीतल के बर्तन से जल चढ़ाना चाहिए।