फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन शिवरात्रि आज, बना अनोखा शुभ संयोग, पूरी होगी शिवभक्तों की मनोकामना

Thu, 09 Aug 2018 10:33 AM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वैसे तो प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस समय सावन का महीना चल रहा है जिसके कारण शिवरात्रि का बहुत महत्व है। सावन महीने के शिवरात्रि को सबसे ज्यादा शिवलिंग पर जल इसी दिन चढ़ाया जाता है। इस मौके पर देशभर के कई शिव मंदिरों मे भक्तों की लंबी कतारे दिखाई देगी। इस सावन शिवरात्रि पर कई शुभ संयोग भी बन रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रदोष काल में भगवान शिव और पार्वती की पूजा करना बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। इस बार सावन शिवरात्रि त्र्योदशी तिथि में प्रदोष काल होने के कारण प्रदोष व्रत भी है जिसे एक शुभ संयोग माना जाता है। शिव पूजन सूर्यास्त से रात 9 बजकर 1 मिनट तक विशेष लाभ देगा।
विज्ञापन

3 of 5
इस सावन शिवरात्रि पर त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का संयोग एक दिन बन रहा है। साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग भी इसी दिन है। इस योग में सभी तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं जिसका शुभ प्रभाव होता है।

4 of 5
इसके अलावा सावन शिवरात्रि पर गुरु पुष्य योग भी बन रहा है। ऐसा योग बहुत कम बार बनता है जब गुरु ग्रह बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करता है। इस दिन पर किया गया समस्त कार्यों में सफलता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन महीने में शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है।16 सोमवार का व्रत रखने के बाद शिवरात्रि का व्रत रखने पर हर तरह की मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें