फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के बचे दिनों में भूलकर भी ना करें ये काम, हो सकता है अनिष्ट

Wed, 08 Aug 2018 01:02 PM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सावन का महीना चल रहा है और यह 26 अगस्त 2018 को श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा। शास्त्रों के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है क्योंकि इस महीने में भगवान विष्णु पाताल लोक में रहते हैं और भगवान शिव ही पालनकर्ता भगवान शिव के कामों को भी देखते हैं। सावन के महीने में त्रिदेवों की सारी शक्ति भगवान शिव के पास रहती है। इसलिए इस महीने में भगवान शिव की पूजा अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी फलदायी होती है। सावन के बचें हुए दिन में अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो कुछ काम ना करें।
विज्ञापन

2 of 11
shivling
सावन के महीने में जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद और अपशब्दों का प्रयोग हानिकारक होता है। इन दिनों शिव पार्वती की पूजा से दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ता है इसलिए किसी बात से मन मुटाव की आशंका होने पर शिव पार्वती की पूजा करनी चाहिए और प्रेम एवं सामंजस्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 11
सावन के महीने में साधारण और सात्विक जीवन का पालन करना चाहिए है क्योंकि शिव इन दिनों विष्णु के कार्य का भी संचलन करते हैं इसलिए सावन में मांस, मंदिरा के सेवन से परहेज करना चाहिए। 

4 of 11
शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में दूध का सेवन अच्छा नही होता है। यही कारण है कि सावन में भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने की बात कही गई है। इससे वात संबंधी दोष से बचाव होता है।
विज्ञापन

5 of 11
सावन के महीने में बैंगन नहीं खाना चाहिए। बैंगन को अशुद्ध माना गया है इसलिए द्वादशी, चतुर्दशी के दिन और कार्तिक मास में भी इसे खाने की मनाही है।
विज्ञापन

6 of 11
सावन का दूसरे सोमवर को शहर के भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
सावन के महीने में हर रोज भगवान शिव का जलाभिषेक करने से कई जन्मों के पाप के प्रभाव को कम कर देता है। इसलिए शास्त्रों में बताया गया है सावन में सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान ध्यान करके भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 11
इस महीने में शिव भक्तों का अपमान न करें। भगवान शिव के भक्तों का सम्मान शिव की सेवा के समान फलदायी होता है। यही कारण है कि कई लोग कांवड़ियों की सहायता करते हैं।

8 of 11
सावन के महीने में साग का सेवन भी शास्त्रों के अनुसार उचित नहीं है। माना जाता है कि इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

9 of 11
सावन महीने में सांड अगर घर के दरवाजे पर आए तो उसे मार कर भगाने की बजाय कुछ खाने को दें। सांड को मारना शिव की सवारी नंदी का अपमान माना जाता है।

10 of 11
lord shiva
क्रोध में किसी को अपशब्द नहीं कहें और बड़े बुजुर्गों सम्मान करें।
विज्ञापन

11 of 11
सावन के पवित्र महीने पर दिन के समय नहीं सोना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें