फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सावन को खास बना रहे ये '5 महासंयोग', मिलेगा खास फल

Mon, 10 Jul 2017 01:53 PM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
आज से सावन के महीने की शुरुआत हो गई। यह महीना भगवान शिव को बेहद पसंद होता है। इसमे शिवजी का अभिषेक करने से उनकी विशेष कृपा मिलती है। इस बार का सावन पहले के सावन से एकदम अलग है। आइये जानते है इस बार के सावन में क्या है खास।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इस बार का सावन आज से शुरु होकर 7 जुलाई तक चलेगा इस बार के सावन महीने की खास बात यह कि सावन के पूरे महीने में 5 सोमवार होंगे। जिससे रोटक व्रत बनता है और इस रोटक व्रत को करने से भगवान शिव के साथ पार्वती जी की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन

3 of 6
इस बार सावन के 5 सोमवार में से 3 सोमवार को सर्वार्थ सिद्ध नामक शुभ योग बना रहा है। खास बात ये है कि पहला सर्वार्थ योग पहले सोमवार को और आखिरी सोमवार को भी सर्वार्थ योग बन रहा है जिसे बहुत शुभ माना जाता है।

4 of 6
50 सालो के बाद ऐसा संयोग बन रहा जब पहले सोमवार के दिन सावन शुरु हो रहा है और अंतिम सोमवार को ही सावन का महीना खत्म हो रहा है। ऐसा संयोग बड़ा ही दुर्लभ माना जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
इस बार के सावन के अंतिम सोमवार को चन्द्रग्रहण भी लग रहा है और इसी दिन रक्षाबंक्षन भी पड़ रहा है, इसलिए इस बार के सावन में शिव भक्तों को भगवान शिव का विशेष फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस बार के सावन के अंतिम सोमवार को आयुष्मान योग बन रहा है। इसलिए इस सावन का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें