फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakat Chauth 2025: पहली बार रख रही हैं सकट चौथ का व्रत, तो इन पांच बातों का जरूर रखें ध्यान

Mon, 06 Jan 2025 12:49 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sakat Chauth 2025: हिंदू धर्म में संतान से जुड़े कई व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें सकट चौथ का पर्व विशेष है। मान्यता है कि सकट चौथ भगवान गणेश की पूजा को समर्पित है, इस दिन महिलाएं संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए निर्जला उपवास रखती हैं
विज्ञापन
1 of 6
Sakat Chauth 2025 - फोटो : amar ujala
Sakat Chauth 2025: हिंदू धर्म में संतान से जुड़े कई व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें सकट चौथ का पर्व विशेष है। मान्यता है कि सकट चौथ भगवान गणेश की पूजा को समर्पित है, इस दिन महिलाएं संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, जिसका पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। पंचांग के अनुसार हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ व्रत रखा जाता है, इसे सकट, तिलकुटा चौथ, वक्र-तुण्डि चतुर्थी और माघी चौथ के नाम से भी जाना जाता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2025 में यह व्रत 17 जनवरी 2025 को रखा जाएगा, इस तिथि पर सौभाग्य योग और मघा नक्षत्र का योग बनेगा, जिस पर बव, बालव करण का संयोग बन रहा है। माना जाता है कि इस योग में गौरी पुत्र गणेश और सकट माता की आराधना करने से संतान के सुखी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं अगर आप पहली बार सकट चौथ का व्रत रख रही हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए, इससे व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Sakat Chauth 2025 - फोटो : freepik
सकट चौथ के व्रत में इन बातों का रखें ध्यान
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को तिलकुट का भोग जरूर लगाना चाहिए, यह बहुत शुभ होता है। आप तिल के लड्डू या तिल से बनी मिठाई को भोग में शामिल कर सकते हैं।
  • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ का व्रत निर्जला रखना चाहिए, इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही अपने व्रत का पारण करें।
विज्ञापन

3 of 6
Sakat Chauth 2025 - फोटो : freepik
  • सकट के दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है, इसलिए पूजा के समय उनके प्रिय रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। ऐसे में व्रती महिलाएं लाल, हरा, और पीले रंग के वस्त्रों का चयन कर सकती हैं, लेकिन भूलकर भी काले रंग के कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। 

4 of 6
Sakat Chauth 2025 - फोटो : freepik
  • व्रती महिलाएं इस बात का ध्यान रखें कि सकट चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल की छींटे पैरों पर नहीं गिरनी चाहिए। माना जाता है कि जल की छींटे पैरों पर आना अशुभ हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन

5 of 6
Sakat Chauth 2025 - फोटो : freepik
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकट के दिन गणपति जी को मोदक अवश्य चढ़ाएं, इससे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • सकट व्रत की पूजा में केतकी के फूल का उपयोग न करें, ऐसा करना अशुभ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sakat Chauth 2025 - फोटो : freepik
  • सकट चौथ पर गणेश जी की खंडित प्रतिमा की पूजा नहीं करना चाहिए, ऐसा करना उचित नहीं है। आप इस दिन गणेश जी की नई तस्वीर या मूर्ति लाकर भी उनकी पूजा कर सकते हैं।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें