फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakat Chauth 2025: सकट व्रत की पूजा में शामिल करें ये पांच फूल, संतान सुख का मिलेगा आशीर्वाद

Wed, 15 Jan 2025 12:02 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sakat Chauth 2025: 14 जनवरी 2025 से माघ माह की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 12 फरवरी 2025 को होगा। यह भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के प्रिय माह में से एक है, जो तीर्थ स्थल, पवित्र नदी में स्नान और दान से जुड़े कार्य करने के लिए उत्तम माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
Sakat Chauth 2025 - फोटो : Amar Ujala
Sakat Chauth 2025: 14 जनवरी 2025 से माघ माह की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 12 फरवरी 2025 को होगा। यह भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के प्रिय माह में से एक है, जो तीर्थ स्थल, पवित्र नदी में स्नान और दान से जुड़े कार्य करने के लिए उत्तम माना जाता है। वहीं माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सभी दिनों में खास स्थान प्राप्त है, क्योंकि इस दिन सकट चौथ का पर्व मनाया जाता है।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ भगवान गणेश की पूजा को समर्पित है। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी उम्र और तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती है। व्रत का पारण हमेशा चंद्र दर्शन के बाद किया जाता है।

पंचांग के अनुसार इस साल 17 जनवरी शुक्रवार को सकट चौथ का पर्व मनाया जाएगा, इस  दौरान सौभाग्य योग बन रहा है, जिस पर मघा नक्षत्र पर बव, बालव करण का संयोग रहेगा। इस योग में गणेश जी की पूजा करना बेहद शुभ और लाभकारी होता है, इस दौरान पूजा हमेशा संपूर्ण सामग्री के साथ करनी चाहिए, इससे व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होने की संभावना बनी रहती हैं। ऐसे में आइए व्रत की पूजा सामग्री के साथ-साथ गणेश जी के प्रिय फूल और रंग के बारे में भी जानते हैं।

Lord Ganesha: इन 3 राशि वालों पर हमेशा बनी रहती हैं भगवान गणेश की कृपा, हर क्षेत्र में करते हैं तरक्की
विज्ञापन

2 of 6
Sakat Chauth 2025 - फोटो : freepik
सकट चौथ पूजा सामग्री लिस्ट
  • गंगाजल
  • गणपति की मूर्ति
  • लाल फूल
  • लकड़ी की चौकी
  • इलायची
  • 21 गांठ दूर्वा
  • पीला कपड़ा
  • जनेऊ
विज्ञापन

3 of 6
Sakat Chauth 2025 - फोटो : freepik
  • सुपारी
  • पान का पत्ता
  • लौंग
  • गाय का दूध
  • दीप
  • रोली
  • अबीर
  • गुलाल
  • धूप

4 of 6
Sakat Chauth 2025 - फोटो : freepik
  • 11 या 21 तिल के लड्डू
  • मोदक
  • फल
  • सकट चौथ व्रत कथा की पुस्तक
  • चीनी
  • हल्दी
  • मौली
  • इत्र
  • मेहंदी
  • सिंदूर
  • अक्षत
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए दूध
  • गंगाजल
  • कलश
विज्ञापन

5 of 6
Sakat Chauth 2025 - फोटो : freepik
गणेश जी के प्रिय फूल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकट के व्रत में भगवान गणेश के प्रिय फूल का उपयोग करने पर मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। आप पूजा में गुड़हल का फूल, गेंदा का फूल और कुमुदिनी का फूल शामिल कर सकते हैं। कहते हैं कि यह फूल गौरी पुत्र गणेश को अति प्रिय है। इस दौरान आप कदम्ब के फूल पारिजात या हरसिंगार का फूल भी प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sakat Chauth 2025 - फोटो : freepik
गणेश जी के प्रिय रंग
भगवान गणेश को लाल, हरा और पीला रंग अति प्रिय है। पूजा में रंग के वस्त्र पहनना बेहद शुभ माना जाता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें